Haryana ITI Admission 2025-26: आईटीआई संस्थान एवं ट्रेड विवरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज, यहा से देखे
Haryana ITI Admission 2025-26: हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आईटीआई दाखिला प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी विभिन्न सरकारी एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईटीआई में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2025 से शुरू होकर 27 जून 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भरने से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर जाकर संपूर्ण दिशा-निर्देश पढ़ लें।
हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2025 का अवलोकन
विवरण | जानकारी |
---|---|
आयोजन प्राधिकरण | कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा |
शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
कोर्स | इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स |
संस्थानों की संख्या | सरकारी एवं निजी ITI |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 6 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जून 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | admissions.itiharyana.gov.in |
हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
घटना | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 6 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जून 2025 (Extended) |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 30 जून 2025 |
हरियाणा आईटीआई आवेदन शुल्क 2025
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) | ₹100 |
अनुसूचित जाति / डिप्राइव्ड एससी (पुरुष) | ₹50 |
सभी श्रेणी की महिलाएँ | कोई शुल्क नहीं |
पुनः अलॉटमेंट या द्वितीय काउंसलिंग | ₹500 (पुरुष), ₹250 (महिला) |
हरियाणा आईटीआई संस्थान एवं ट्रेड विवरण
- कुल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI): 397
- सरकारी (Co-ed): 154
- सरकारी (केवल लड़कियों के लिए): 36
- निजी (Co-ed): 198
- निजी (केवल लड़कियों के लिए): 2
- पूर्व सैनिक प्रशिक्षण संस्थान: 7
- कुल ट्रेड्स: 93
हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2025 आयु सीमा
आईटीआई में दाखिले के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 सितंबर 2025 तक 14 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2025 पात्रता
- आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं/10वीं/12वीं पास होना अनिवार्य है।
- हर ट्रेड के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है।
- केवल लड़कियों के ITI में केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- सह-शिक्षा वाले संस्थानों में 30% सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं।
हरियाणा आईटीआई चयन प्रक्रिया 2025
- दाखिला पूरी तरह मेरिट आधार पर होगा (योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार)।
- किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
- अभ्यर्थी ऑनलाइन ट्रेड व संस्थानों की पसंद भरेंगे।
- सीटों की उपलब्धता के आधार पर कई काउंसलिंग राउंड आयोजित किए जाएंगे।
हरियाणा आईटीआई में आवेदन कैसे करें
- विभागीय पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें और सभी जरूरी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2025 महत्वपूर्ण लिंक
Notification PDF | Notification |
Apply Online | Registration |
Official Website | ITI Haryana |
Leave a Reply